मेष राशि
भविष्य में होने वाली योजनाओं के बारे में चर्चा और बड़ों के साथ विचार-विमर्श होगा। माता-पिता को बच्चों के करियर को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नजदीकी रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट देखनेको मिल सकती है, लेकिन यह कुछ समय के लिए होगी। अविवाहित युवतियों और युवकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पूर्व दिशा की यात्रा के बारे में योग बन सकते हैं, लेकिन आज धन से जुड़ी आपको कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। अपने खर्चोंपर ध्यान रखें।
वृषभ राशि
कोई भी नई चीजें खरीदते समय थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है। आज अविवाहित लोग प्रेम (Love) के लिए तैयार रहें, क्योंकि आज धन (Wealth) लाभ और यात्रा (Travel) के अवसर आपके लिए बनते हुए दिख रहे हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ (Auspicious) रहेगा।
मिथुन राशि
आज आप अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें, उसे काम न होने दें और अपना अधिकार जताएं। अपने जीवनसाथी (पति-पत्नी) के प्रति दयालु (kind) रहें। अविवाहित युवतियों और युवकों को अपने क्रश से कोई विशेष संदेश प्राप्त हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दूर की यात्रा का कोई नियोजन हो तो वह आपको लाभदायक होगी और आज आपको धन का आगमन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
बच्चों को अपनी बात प्यार से समझाएँ, न कि गुस्सा करें। आज आपको जो काम अधिक कठिन लग रहे थे, वे धीरे-धीरे आसान होते हुए दिखेंगे। नए रिश्तों में मिठास महसूस होगी, लेकिन विवाहित जोड़ों में आज पैसों से लेकर थोड़ी बहस देखने को मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य है।
सिंह राशि
आपके पास अचल संपत्ति होगी तो आज उससे जुड़े मामलों का हल निकल सकेगा और आपके धन में वृद्धि होगी। रिश्तों में संवाद बनाए रखें। आज आप कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो आपको लाभदायक रहेगा, लेकिन आज के राशिफल के हिसाब से धन की थोड़ी कमी आपको महसूस हो सकती है।
कन्या राशि
आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी से करें और भूलकर भी गलत रास्ते पर न जाएं, उससे बचें। आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी आज के दिन आपके साथ ज्यादा समय बिताएगा। किसी नजदीकी खूबसूरत जगह अपनों के साथ घूमने जाएं, लेकिन आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला राशि
आज आपको कुछ मामलों में सामने वाले से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप जो भी काम हाथ में लोगे, सफल होगा। बेईमानी से रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। आज आप लंबी यात्रा से बचें। आपको धन लाभ अच्छा रहेगा, इसके वजह से आपके शत्रु कमजोर पड़ते दिख सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन निर्णय लेते समय सोच-समझकर निर्णय लें। अतीत से बाहर निकलने के लिए खुद को समय दें, वरना कुछ गलतफहमियों से और विवाद बढ़ सकते हैं। कहीं यात्रा के बारे में जरूर सोचें, क्योंकि आज आपको धन लाभ होने की संभावना दिख रही है।
धनु राशि
आपको आपके कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अपने विचारों पर कायम रहते हुए विवादों से बचें। आज का दिन पार्टनर के साथ रोमांटिक रहेगा। आज किसी ठंडी जगह यात्रा का योग बन रहा है, केलिन आज आपको धन से जुड़ी कुछ परेशानियाँ देखने को मिल सकती हैं।
मकर राशि
आज आपको व्यापार में बड़ा लाभ होने की संभावना है और अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। बुध ग्रह का प्रभाव आपके राशि पर है, उसके वजह से वाद-विवाद देखने को मिल सकते हैं, इसलिए आज आप यात्रा से बचें। आज आपके राशि में धन आगमन अच्छा रहेगा और पीछे जो कोई नुकसान हुआ होगा, उसकी भरपाई होगी।
कुंभ राशि
आज आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान में रहेगा। परिवार और नजदीकी दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं, लेकिन आपके आस-पास के अजनबियों पर भरोसा न करें। आज आप सभी यात्राओं से बचें। आज का दिन धन लाभ के लिए शुभ रहेगा।
मीन राशि
आज आप अपने काम पर फोकस करें, दोस्तों से लीगई मदद उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ समस्याएं होंतो उन्हें ईमानदारी से सुलझाएं। पर्यटन स्थलों पर यात्रा करनेसे हटकर कहीं नई जगहों को ढूंढें और वहां यात्रा करें। आज आपको नए अवसर मिलते हुए दिख रहे हैं, उसी के साथ धन लाभ आपका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
👉 To see amazing offers from 'Smart Deals' for shopping Click here